विज्ञान है वरदान

Posted on 27-Jul-2016 11:49 AM




विज्ञान वरदान इसलिये है क्योंकि इसनें ऐसी चीजों का आविष्कार किया है जिसने मानव जीवन को काफी हद तक सरल बना दिया है जैसे कि बिजली, मशीनों, इंजनों, यातायात के तेज साधन जैसे रेलगाड़ियों या विमानों, रेडियो, टेलीफोन, टेलीविजन, और कम्प्यूटर का आविष्कार। इन सब वस्तुओं ने मानव जीवन में जैसे क्रांति ला दी है। सूचना का प्रचार-प्रसार पहले से कहीं ज््यादा सरल और सुलभ हो गया है। आदमी आज मशीनों की मदद से कई सारे वो काम कर सकता है जिनको कि पहले सोचना भी मुश्किल था।  सबसे ज््यादा महत्वपूर्ण क्रांति आयी है चिकित्सा के क्षेत्र में। कई सारे रोग जो कि पहले असाध्य होते थे जैसे कि पोलियो, चेचक इत्यादि, आज उन पर दवाओं के द्वारा काफी हद तक काबू पा लिया गया है,  बच्चे जीवन भर पंगु नहीं रहते हैं, आंखों की कई बीमारियों का आज हल है, शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में हुयी उन्नति आज कई सारे रोगों की प्रभावी चिकित्सा कर सकती है। और भी कई सारे उदाहरण हैं जो कि चिकित्सा क्षेत्र में विज्ञान के अच्छे प्रभाव के बारे में दिये जा सकते हैं और जिन्होंने  मानव जीवन को बहुत सहायता दी है। कम्प्यूटर की मदद से आज आप लिख सकते हैं, जानकारी को संचित कर सकते हैं, आदान प्रदान कर सकते हैं, प्रोग्रामिंग कर सकते हैं व कई सारी चीजों का लेखा जोखा बनाया जा सकता है,  इँटरनेट की मदद से आप खरीददारी, बैंकिग, पढ़ाई इत्यादि बहुत सारे काम बैठे बैठे ही कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण योगदान मेरे खयाल से रहा है बिजली या विद्युत ऊर्जा का क्योंकि इसी की वजह से उपरोक्त आविष्कार संभव हो पाये हैं और मनुष्य कई सारी कल्पनाओं को अंजाम दे पाया है। इन सबके अलावा और भी कई सारी चीजेें आप सोच सकते हैं जिन्होंने आपकी जिंदगी बेहतर बनायी है व जिनके बिना जीने की कल्पना करना भी कठिन है।


Leave a Comment:

Login to write comments.