खूबसूरती निखारने की औषधि हल्दी

Posted on 29-Dec-2015 03:22 PM




हल्दी त्वचा का रंग निखारने में अत्यंत सहायक होती है। एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी, 5-6 बूंद नीबू रस, 5-6 बूंद सरसों का तेल मिलाएं।
आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर इसका फेस मास्क लगाएं, सूखने पर धो डालें। कुछ ही दिनों में चेहरे की रंगत निखर उठेगी। 
एक चम्मच नीबू के रस मंे एक चुटकी हल्दी और आधा चम्मच दूध पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो दें। चेहरे के लिये अत्यंत लाभकारी है।
एक चम्मच मुलतानी मिट्टी में दो चुटकी पिसी हुई हल्दी, आधा चम्मच बेसन और एक चम्मच दही मिलाएं। इस फेस पैक के इस्तेमाल से चेहरा कांतिपूर्ण होकर दमकने लगेगा।
हल्दी औषधीय गुणों से परिपूर्ण है। अतः इसका किसी भी रूप में प्रयोग शरीर की कीटाणुआंे से सुरक्षित रखता है। हल्दी एंटीसेप्टिक का काम करती है। ऐसे में खरांेच या रैशेेज आने पर हल्दी से बनी कोई भी क्रीम लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाता है।
हल्दी की रंगत चेहरे और शरीर पर कांति व निखार लाती है, इसलिए हर खास अवसर पर हल्दी का किसी भी रूप में इस्तेमाल आकर्षण को बढ़ा देता है।


Leave a Comment:

Login to write comments.