सदा जवान बनायें रखता है स्ट्रॉबेरी

Posted on 25-Jun-2015 03:10 PM




स्ट्राॅबेरी से त्वचा जवां रहती है। दिल के अनेक रोगों में यह गुणकारी है। एक ताजा शोध में इसके नए लाभ के बारे में पता चला है। उम्र के साथ यह डायबिटीज पर भी नियंत्रण रखती है। इस मौसम में स्ट्राॅबेरी का शेक या यूं ही इसके सेवन का मजा ले सकते हैं। यूनिवर्सिटी आॅफ वाॅरविक के वैज्ञानिकों ने दिल की सेहत और स्ट्राॅबेरी के फायदों के बारे में विशेष अध्ययन किया। वैज्ञानिकों का मुख्य फोकस इस बात पर था कि हृदय रोगों और मधुमेह के विकास को स्ट्राॅबेरी किस तरह रोकती है। शोधकर्ताओं के दल ने पता लगाया कि स्ट्राॅबेरी के तत्व हमारे शरीर में एनआरएफ-2 नाम के एक प्रोटीन को सकारात्मक रूप से सक्रिय कर देता है। यह प्रोटीन हमारे शरीर में एंटी आॅक्सिडेंट्स और अन्य सुरक्षा गतिविधियों को बढ़ा देता है। यह प्रोटीन रक्त, वसा और कोलेस्ट्राॅल को घटाने का काम करता है, यही दोनों हृदय संबंधी रोगों के प्रमुख कारण हैं। शोधर्ताओं का दावा है कि पहली बार इस बात का पता लगाया गया है कि स्ट्राॅबेरी के तत्व सक्रिय रूप से प्रोटीन को प्रोत्साहन देते हैं, जो रोगों से बचने में मददगार होते हैं।


Leave a Comment:

Login to write comments.