खूबसूरती निखारने की औषधि हल्दी

Posted on 05-Jun-2015 11:16 AM




  • हल्दी त्वचा का रंग नखारने में अत्यंत सहायक होती है। एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी, 5-6 बूंद नीबू रस, 5-6 बूंद सरसों का तेल मिलाएं।
  • आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर इसका फेस मास्क लगाए। सूखने पर धो डालें। कुछ ही दिनों में चेहरे की रंगत निखर उठेगी।
  • एक चम्मच नीबू के रस मंे एक चुटकी हल्दी और आधा चम्मच दूध पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो दें। चेहरे के लिये अत्यंत लाभकारी है।
  • एक चम्मच मुलतानी मिट्टी में दो चुटकी पिसी हुई हल्दी, आधा चम्मच बेसन और एक चम्मच दही मिलाएं। इस फेस पैक के इस्तेमाल से चेहरा कांतिपूर्ण होकर दमकने लगेगा।
  • हल्दी औषधीय गुणों से परिपूर्ण है। अतः इसका किसी भी रूप में प्रयोग शरीर की कीटाणुआंे से सुरक्षित रखता है।
  • हल्दी एंटीसेप्टिक का काम करती है। ऐसे में खरांेच या रैशेेज आने पर हल्दी से बनी कोई भी क्रीम लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाता है।
  • हल्दी की रंगत चेहरे और शरीर पर कांति व निखार लाती है, इसलिए हर खास अवसर पर हल्दी का किसी भी रूप में इस्तेमाल आकर्षण को बढ़ा देता है।

Leave a Comment:

Login to write comments.