रिश्तों को निभाए सच्चे दिल से

Posted on 28-Nov-2015 04:36 PM




वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच नोंक झोंक होना सामान्य सी बात है। लेकिन यह बात तलाक तक पहुंच जाए तो दोनों की जिंदगी के लिए दुखद होता है। बे्रकअप यानी किसी संबंध का टूटना, जब कोई रिश्ता टूट जाए उसका असर ताउम्र रहता है। वह रिश्ता पति-पत्नी का हो तो उसके टूटने में बेपनाह दर्द होता है। 

प्यार के बाद बे्रकअप की स्थिति बड़ी अजीब होती है पर यह कड़वे सच की तरह होती है। इसमें कई बार लोग डिप्रेशन की चपेट में आ जाते हैं। जान लें बुरें दौर का कुछ पाॅजिटीव पहलू भी होता है। जब आपके साथ सब कुछ विपरीत होता है तो बहुत ही निराशा होती है। लेकिन कुछ कदम यदि एक दूसरे के लिए आगे बढाए तो दिल की हालत में सुधार होता है। रिश्ते की गर्माहट और खुशी भी तभी मिलती है जब उसे सच्चे मन और सचेत रूप से निभाते है। 

यूं तो बहुत से तरीके है अपने बेरंग रिश्ते मे रंग भरने के लेकिन यहां पर कुछ नुस्खें पेश किए जा रहे है जिससे दोनों की खुशी बरकरार रहे। जो लोग आपके के लिए मायने रखते हों, उनके साथ समय बिताएं। समय का अभाव है तो भी समय निकालें। समय कम है तो उन्हें यह एहसास दिलाएं, उनका साथ आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है।


Leave a Comment:

Login to write comments.