खाँसी हो तो ये करें उपाय

Posted on 14-Feb-2016 02:51 PM




खाँसी बड़ा ही विकट रोग है जो न हँसने देती है, न खाने देती है और न सोने देती है। वृद्धावस्था में ज्यादा परेशान करती है। सांस को अटका सा देती है, पूरे पेट की आँतों को खींच लेती है। कभी-कभी तो उल्टी भी आ जाती है।
कारण:- 1. ज्यादातर रूखा एवं सूखा भोजन करना। 2. अपनी क्षमता से अधिक कार्य करना। 3. पोषक भोजन का अभाव। 4. कब्ज का बने रहना। 5. पाचक रसों की कमी। 6. ज्यादा पेस्ट व मंजन करना। 7. ज्यादा चाय, काॅफी, नशीले व मादक पदार्थो का सेवन करना। 8. धूम्रपान व मद्यपान करना। 9. जुकाम को दबाने वाली दवाओं का प्रयोग करना। 10. मोटापा या मधुमेह होना।
उपचार:-1. सबसे अच्छा उपचार कारणों का निवारण करें। 2. एक नींबू दो चम्मच शहद एक गिलास गुनगुना पानी में मिलाकर पीएँ। 3. मौसम्मी का रस या वैसे ही खाना बहुत ही लाभकारी व कारगर है। 4. शहद में अदरक का रस मिलाकर चाटें। 5. रतालू, अरवी, कटहल की सब्जी इसमें बड़ी लाभकारी है। 6. दालचीनी शहद या पानी के साथ लें। 7. इलायची मुँह में रखें या 2 लौंग एक कच्चा व दूसरा सिका हुआ मुँह में रखें। 8. मुनक्का दाख, कालीमिर्च व नमक स्वाद के अनुसार मिलाकर लें। 9. मुलैठी मुँह में रखकर चूसें। 10. प्याज की सब्जी देशी घी में बनाकर खाएँ। 11. सलाद, अंकुरित मूंग, मोठ, मैथी, रिजका, मूंगफली का प्रयोग करें। 12. तीन टमाटर उबालकर उसमें 3 छोटी पीपल मिलाकर खाएँ। 13. दो लौंग, पान के डाड 2, तुलसी पत्ते 10, गुड़ में मिलाकर खाएँ।


Leave a Comment:

Login to write comments.