व्यायाम करें स्वस्थ रहें

Posted on 24-Jul-2016 12:05 PM




व्यायाम हमारी सेहत में जो बहुत महत्वपूर्ण योगदान देता है, वह है सूजन में कमी। फुरसत के पलों की शारीरिक गतिविधि से दीर्घकालीन सूजन कम होती है। यह भी ज्ञात हुआ है कि सिर्फ छः मिनट तेज चलने से ही बूढ़े लोगों में सूजन कम हो जाती है। व्यायाम के साथ एंटीआॅक्सीडेंट्स वाले डाइट सप्लीमंेट्स लेने से भी सूजन में कमी आती है। आदर्श सेहत प्राप्त करने के लिए व्यायाम बहुत लाभदायक होता है। इसके लाभ आजमाए हुए और गहरे हैं। आदर्श सेहत के लिए दोनों तरह के व्यायाम आवश्यक है प्रतिरोध, जैसे वेटलिफ्टिंग या पुश-अप और हृदय के व्यायाम जिनमें पैदल चलने, दौड़ने, तैरने और साइकल चलाने जैसी गतिविधियों द्वारा हृदय गति बढ़ाना शामिल है।


Leave a Comment:

Login to write comments.