नीम की पत्तियों से उपचार

Posted on 28-Jul-2016 12:26 PM




पेट में कीड़े होने पर नीम की नई और ताजा पत्तियों का उपयोग करना चाहिए। नीम का पेड़ अनेक रोगों में फायदेमंद माना गया है। रोजाना नीम की चार-पांच कोमल पत्तियां चबाकर खाने से खून साफ होता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।

1. चेचक का इंफेक्शन होने पर नीम के पत्तों को पानी में उबालकर नहाने से लाभ होता है।

2. फोड़े-फंुसियों पर भी नीम के पत्तों का लेप लगाने से फायदा होता है।

3. नीम के पत्तों को पीसकर इसकी गोली सुबह-शाम शहद के साथ लेने से खून साफ होता।

4. डायबिटीज के रोगी को नीम के पत्तों का रस पीने से लाभ होता है।

5. पेट में कीड़े होने पर नीम की नई व ताजा पत्तियों के रस में शहद मिलाकर चाटें।

6. दमे के मरीज को नीम के तेल की 20-25 बूंदे पान में डालकर खाने से राहत मिलती है।

7. नीम की सूखी पत्तियों का धुआं करने से घर में मौजूद बैक्टरिया नष्ट होते हैं।

8. शरीर पर होने वाली खुजली, खाज और सोरायसिस में राहत के लिए नीम के पतों को उबालकर उससे नहाएं।


Leave a Comment:

Login to write comments.