सत्य के साथ रहना ही बड़ा धर्म: वृंदा सुमन

Posted on 22-Apr-2015 03:49 PM




उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के बडी ग्राम स्थित सेवामहातीर्थ में त्रि दिवसीय श्रीकृष्ण कथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग के साथ आरम्भ हुई। व्यासपीठ पर बिराजित वृदावन धाम की वंृदा सुमन पाठक ने कहा कि धर्म ही व्यक्ति के जीवन को सार्थक करता है। श्रीकृष्ण ने अपना सम्पूर्ण जीवन धर्म की रक्षा में समर्पित किया। उन्होंने महाभारत में पाण्डवों का साथ इसीलिए दिया क्योंकि उनका आचरण धर्म के अनुकूल था। उन्होंने कहा कि पीडि़त और जरूरतमंदों की सहायता तथा हमेशा सत्य के साथ रहना ही मानव धर्म है। जीवन में जो खुशी दुसरो की सेवा करने में मिलती है, वैसी अन्य कार्य से नहीं। व्यासपीठ का स्वागत संस्थान ट्रस्टी श्री देवेन्द्र चैबीसा, निदेशक श्री भगवान प्रसाद गौड, श्री राकेश शर्मा व श्री प्रफुल्ल व्यास ने किया। कथा का आस्था भजन चैनल से प्रसारण हुआ।


Leave a Comment:

Login to write comments.