पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 24 मई से

Posted on 09-May-2015 12:15 PM




गोवर्धन विलास स्थित हीरामन टावर सेक्टर 14 में 24 से 28 मई तक होने वाले श्री चिंतामणि पाश्र्वनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याण प्रतिष्ठा महामहोत्सव श्री चिंतामणि पाश्र्वनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के अध्यक्ष हीरालाल मालवी ने बताया कि पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव राष्ट्रसंत पुलक सागर महाराज ससंघ के सान्निघ्य में होगा। इससे पूर्व मुनि पुलक सागर का उदयपुर में प्रवेश 17 मई को सुबह 8 बजे हेागा। समिति के मीडिया प्रभारी संजय गुडलिया ने बताया कि 24 मई को ध्वजारोहण व गर्भकल्याणक, 25 मई को जन्मकल्याणक, 26 मई को तप कल्याणक, 27 मई को ज्ञान कल्याणक एवं 28 मई को मोक्ष कल्याण्क कार्यक्रम होगा। प्रतिष्ठाचार्य धरियावद के पं. हंसमुख शास्त्री होंगे वहीं संगीतकार के रूप में भोपाल के राजकुमार एंड पार्टी व मंच कलाकार भिण्ड के उमेश जैन शिरकत करेंगे। बाहर से आने वाले अतिथियों एवं साधर्मियों के भोजन व आवास की व्यवस्था की गई है।


Leave a Comment:

Login to write comments.