टीके लगवाना जरूरी क्यों है?

Posted on 30-May-2015 03:49 PM




    छूत की बीमारियों से बचने के लिए टीके लगवाना एक महत्वपूर्ण उपाय है। जिन लोगों को किसी प्रकार की बीमारी के टीके लगा दिए जाते हैं, उन्हें यह विशेष बीमारी नहीं होती। क्या आप जानते हैं उपरोक्त सावधानी के अलावा भी टीके लगवाना क्यों जरूरी है? दरअसल टीका लगाने से शरीर कीटाणु नाशक जीवाणु पैदा करने लगता है। ये कीटाणु नाशक जीवाणु शरीर पर हमला करने वाले रोग के कीटाणुओं को नष्ट कर देते हैं। कुछ टीकों में उस विशेष रोग से मरे हुए बैक्टीरिया, वायरस या सूक्ष्म जीवाणु होते हैं। कुछ अन्य प्रकार के टीकों में रासायनिक रूप से सुधारा गया विष होता है। यह विष रोग पैदा करने वाले कीटाणुओं द्वारा उत्पन्न किया जाता है। एक प्रकार के वैक्सीन में जीवित कीटाणु होते हैं जो रोग उत्पन्न करने वाले कीटाणुओं से घनिष्ठ संबंध रखते हैं। टीका लगवाने से हमारा शरीर दो प्रकार से कीटाणुओं के विरूद्ध लड़ने की शक्ति प्राप्त करता है। रोगों के कीटाणुओं से प्राप्त होने वाली यह शक्ति दो प्रकार की होती है, एक सक्रिय और दूसरी निष्क्रिय।


Leave a Comment:

Login to write comments.