घर हो या बाहर यूं बढ़ाएं अपना प्रभाव

Posted on 20-Apr-2015 02:55 PM




जीवन को आसान बनाने के लिए जरूरी है, जीवन को व्यवस्थित करना। आपके लिए जो महत्वपूर्ण है, उन सभी पक्षों पर नियंत्रण बनाना। यह काम को प्रभावी बनाने का तरीका भी है और अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का भी। याद रखें, आपका जीवन एक अवसर है, इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। कुछ बेहतर बनाने में खुद को लगाएं।
मन को साधें
80/20 नियमः ध्यान रखें, कौन से ऐसे 20 प्रतिशत कार्य हैं, जिनसे 80 प्रतिशत नतीजे हासिल होते हैं।
महत्वपूर्ण चीजों पर फोकस करें। उन्हें हड़बड़ी में न निपटाएं।

    चीजों को शुरू करने से पहले उनके नतीजों पर विचार करें। चीजों की बड़ी तस्वीर देखें। 
    एक आइडिया बाॅक्स बनाएं। उसमें ऐसे विचारों का संग्रह करें, जिन पर अभी काम नहीं कर सकते।
    क्या पहनना है, क्या खाना है, कहां खाना है, कौन कैसा दिख रहा है आदि बातों में अधिक न उलझें।
    उपेक्षा करना सीखें। हर छोटी बात पर प्रतिक्रिया की जरूरत नहीं होती। 
    खराब ड्राफ्ट बनाने में भी संकोच न करें। लिखे हुए को सुधारा जा सकता है, पर खाली पेज को नहीं।
    समय को धन की तरह समझें।
    आदर्श स्थिति की कल्पना न करें। तैयारी करते रहें। 
    संदेह होने पर अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। असफलता भी उत्पादकता को बढ़ाती है। 
    कुछ अच्छा पढ़ने पर उसे शेयर करें। उसके लेखक को पत्र लिखें। 


तकनीक से यारी
    यदि ईमेल्स अधिक करने होते हैं तो किसी एक ईमेल पर एक मिनट से अधिक समय न दें। संक्षेप में लिखें।

    यदि कोई ईमेेल समझ नहीं आ रहा है तो उसका जवाब न दें।

   टीवी की आवाज बंद करके रखें। अधिकतर समय महत्वपूर्ण चीजें नहीं हो रही होती।

   काम के समय केवल महत्वपूर्ण फोन काॅल्स का ही जवाब दे।

    कंप्यूटर्स में शाॅर्टकट की जानें। उपयोगी एप्स से अपडेट रहें।


    अनावश्यक को बाहर करें
    दिनभर में एक काम को प्रमुखता से पूरा करने पर जोर दें। 
    अनावश्यक मीटिंग्स से बचें। निर्णायक फैसलों पर विचार-विमर्श अवश्य करें।
    आदर्श या सर्वश्रेष्ठ करने की जगह बेहतर करने पर ध्यान दें।
    महत्वपूर्ण कागजों की फाइलिंग करके रखें। बेकार कागजों को हटा दें।


आपका स्टाइल
    कपड़ों के संबंध में अपना एक स्टाइल अपनाएं।
    अच्छे फैब्रिक का कपड़ा पहनें।
    अपने वार्डरोब में हर अवसर के लिए कपड़े की कलेक्शन रखें। 
    अनावश्यक को बाहर निकालें।
   अपने पद से एक पद ऊंचे व प्रोफेशन की जरूरत के अनुसार कपड़े पहनें।

सेहत है तो संसार है 
    बेचैनी को मैनेज करना सीखें। दौड़ें, नृत्य करें, तैराकी या कोई भी रुचिकर खेल में समय दें।
    भरपूर नींद ले, काम अधिक बेहतर कर सकेंगे।
    ऊर्जा की कमी महसूस होने पर कुछ मिनट की झपकी लें।
    अपनी डाइट का नियमित शेड्यूल बनाएं।
    पोषक व संतुलित आहार लें।
    भोजन को पूरी रुचि के साथ करें।

 


Leave a Comment:

Login to write comments.