गुजरात में अनिवार्य मतदान लागू

Posted on 23-Apr-2015 02:49 PM




अहमदाबाद। गुजरात में महानगर पालिका तथा पंचायत चुनाव में सरकार ने अनिवार्य मतदान लागू कर दिया है। राज्यपाल से मंजूरी के साथ ही यह कानून लागू हो गया है। देश में मतदान को अनिवार्य बनाने वाला गुजरात पहला राज्य बन गया है। गुजरात लोकल अथाॅरिटी सुधार बिल 2009 के तहत अक्टूबर 2015 में महानगर पालिका, जिला पंचायत, तहसील पंचायत व ग्राम पंचायत के चुनाव में अनिवार्य मतदान लागू होगा। इसमें महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का भी प्रावधान जुड़ा है। राज्यपाल ओपी कोहली से मंजुरी मिलते ही यह कानून गुजरात में लागू हो गया है। इसके लिए राज्य के पूर्व चुनाव आयुक्त केसी कपूर की अध्यक्षता में सलाहकार समिति गठित की गई है। समिति जनता से सुझाव लेकर सरकार को आवश्यक सलाह देगी। जनता फोन, फेक्स, ईमेल, पत्र या रूबरू उपस्थित होकर अनिवार्य मतदान के संबंध में अपने सुझाव दे सकती है। इससे पहले गुजरात सरकार आॅनलाइन मतदान लागू कर देश में एक नई पहल शुरू कर चुकी है। अब अनिवार्य मतदान लागू कर गुजरात ने देश के लोकतंत्र के समक्ष अनूठा उदाहरण पेश किया है।


Leave a Comment:

Login to write comments.