मुल्तानी मिट्टी प्रकृति का अनमोल वरदान

Posted on 21-Jul-2015 03:06 PM




मुल्तानी मिट्टी के लिए सबसे अच्छी बात यह होती है कि यह सस्ता होती है और आसानी से पायी जा सकती है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी आप बहुत ही सरल और सामान्य तरीके से अपने घर में कर सकते हैं। 
त्वचा:- मुल्तानी मिट्टी में जो एन्टीसेप्टिक का गुण होता है वह त्वचा संबंधी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। त्वचा संबंधी चार समस्याओं से लड़ने में मुल्तानी मिट्टी का पैक बहुत मदद करता है -

दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है:- कभी-कभी धूप में ज़्यादा देर रहने पर या प्रदूषण के कारण चेहरे पर दाग-धब्बे बन जाते हैं और आपके सौन्दर्य पर दाग लग जाता है। मुल्तानी मिट्टी और दही का पैक इससे राहत दिलाने में बहुत मदद करेगा।
आप धब्बों को असरदार रूप से कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में चंदन का पाउडर और टमाटर का रस डालकर पैक को बना लें। यह पैक धब्बों को धीरे-धीरे कम करने में बहुत मदद करता है।

मुँहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है:- प्रदूषण और अपनी त्वचा की देखभाल अच्छी तरह से न करने के कारण चेहरे पर मुँहासे निकलने लगते हैं। मुल्तानी मिट्टी और नीम का पेेस्ट मुँहासों का निकलना कम करने में मदद करता है।

झुर्रियों को उम्र से पहले आने से रोकता है:- जैसा ही आप युवा अवस्था से वयस्क अवस्था में कदम रखने लगते हैं आपकी त्वचा अपनी रौनक खोने लगती है। लेकिन मुल्तानी मिट्टी का पैक इस समस्या से जल्द राहत दिलाने में मददगार साबित होता है।

मदद करता है:- मुल्तानी मिट्टी एक ऐसा प्राकृतिक चीज है जो तैलाक्त त्वचा से तेल को सोखने में मदद करता है और त्वचा को ताजगी प्रदान करता है।

बाल:- आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि मुल्तानी मिट्टी सिर्फ त्वचा संबंधी समस्याओं से लड़ने में ही मदद 

मदद करता है:- मुल्तानी मिट्टी एक ऐसा प्राकृतिक चीज है जो तैलाक्त त्वचा से तेल को सोखने में मदद करता है और त्वचा को ताजगी प्रदान करता है।

तैलाक्त बालों की समस्या से राहत दिलाता है:- जिन लोगों के बाल तैलाक्त होते हैं वे हमेशा चिपचिपे ही नजर आते हैं। कोई भी स्टाइल करना उनके लिए कठीन होता है। मुल्तानी मिट्टी का पैक बालों को काला और घना तो बनाता ही है साथ ही बाल के जड़ों से गंदगी को साफ करने में मदद करता है। 

बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है-चेहरे की तरह बालों को स्वस्थ रखना भी ज़रूरी होता है। मुल्तानी मिट्टी का पैक आपके लंबे काले बालों को स्वस्थ और सुंदर बनाये रखने में मदद करता है।


Leave a Comment:

Login to write comments.