जीवन में बदलाव के 10 बड़े सूत्र

Posted on 21-May-2015 12:46 PM




जब किसी के जीवन में बदलाव आता है, तो वह केवल उस एक व्यक्ति को प्रभावित नहीं करता। उसका परिवेश भी बदलता है। यहां कुछ ऐसे ही सूत्र दिए जा रहे है, जो आपके साथ-साथ दुनिया को खुशहाल बनाएंगे।
ये हैं आपके लिए
1. दिल$दिमाग = गति:- किसी भी काम को दिल और दिमाग दोनों से करें, पर अक्सर यह आसान नहीं होता। एक साथ इन दोनों को साधने के चक्कर में कई बार काफी समय निकल जाता है। इसलिए जितना जल्दी हो, रोजमर्रा के काम में इस दूरी को कम से कम करने का प्रयास करें। यही आगे बढ़ने का नियम है।
2. आपके पास क्या है-क्या जरूरत है - दुनिया में अपनी भूमिका को विस्तार दें। इसी दौरान यहां जाना चाहते हैं, वहां तक पहुंचने के लिए स्किल्स विकसित करें, मजबूत बनें, किसी नए कोर्स में दाखिला लें। ऐसे लोगों के बीच रहें, जो आपको पूर्ण बनाते हो।
3. अपने अतीत को खंगालें - यह समझने के लिए कि कौन-सी चीजें आपको प्रेरित करती है, कौन सी हीन अहसास कराती हैं, अपने अतीत में झांके। इससे उस करियर तक पहुंचने में मदद मिलेगी, जो आपकी प्रकृति के अनुरूप है।
ये दुनिया के लिए
4.क्या महत्वपूर्ण है - कौन सी सामाजिक समस्याएं है, जो आपके लिए महत्व रखती हैं। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बांटें। जो बातें मायने रखती हैं, उन्हें हां कहने का अर्थ है, अन्यों को आसानी से ना कहना।
5. दूसरों का नजरिया समझें - दुनिया के बारे में अपनी उत्सुकता विकसित करें। जानकारी बढ़ाएं। कुछ नया निर्माण करने के लिए विभिन्न चीजों के बीच आपसी संबंध और निर्भरता को समझे। इससे अपनी सीमाओं से बाहर आने में मदद मिलेगी।
6. दूसरों की मदद करें- अपनी स्थितियों को जाने और अपना कार्य करते रहें। पर अपने स्तर पर ही सही, दूसरों की समस्याओं को दूर करने की अपनी जिम्मेदारी समझे। उसे पूरा करने का प्रयास करें।
साहसिक बनें
7. खुद को मजबूत बनाएं - उस काम में एक्सपर्ट बने, जो आपको अक्सर करना होता है। उससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण लोगों, संस्थाओं, शोध, किताबों व लेखों के बारे में जानें। ऐसे लोगों में रहें, जो आपकी ही तरह उत्सुक हों। स्वतंत्र सेवाएं दें। खुद को विकसित करें।
8. डर के आगे जीत - डर को पहचानना सीखें। यानी वास्तविक डर और ऐसे डर जिनके मूल में आपकी असुरक्षा की भावना छुपी है, उनके अंतर को पहचानें। अपनी असुरक्षा से जुड़े डरों को समझना यह संकेत है कि अब उनसे आगे बढ़ने का समय है। जो चीजें आपको डराती हैं, उनसे दूर नहीं भागे, उस और कदम बढ़ाएं।
9. बड़ा सोचें - खुद को कुछ अच्छा और कुछ नया करने की इजाजत दे। भले ही उसमें 100 प्रतिशत सफलता की उम्मीद न हो। आखिरकार असफलता जीवन में सीखने का अच्छा माध्यम है। यह उस बात का संकेत है कि आप बड़ा सोच रहे है। खुद को चुनौती देते रहें।
10. एक उद्यमी की तरह सोचें - अपने जीवन और करियर में एक उद्यमी की भावना से आगे बढ़ें। दूसरों में प्रभाव उत्पन्न करने के लिए अपनी ऊर्जा, एकाग्रता व सकारात्मकता का निवेश करें। नए विकल्पों को खोजें।  


Leave a Comment:

Login to write comments.