राजस्थान का लोक नृत्य घूमर

Posted on 17-Sep-2015 05:13 PM




कालबेलिया - नृत्य

कालबेलिया राजस्थान की सपेरा जाति हैं। राजस्थान में जहां जहां सपेरा जातियां बसी हुई थी वहां वह शानदार डांस किया जाता था। धीरे-धीरे कालबेलिया ने अपनी पोशाक और नृत्य के अनूठे तरीके के कारण पहचान बना ली।

आज विश्वभर में कालबेलिया के प्रसंशक हैं। नृत्यांगनाओं में गजब का लोच और गति दर्शकों को मोहित कर देती हैं। यह नृत्य मूल रूप से महिलाओं द्वारा ही किया जाता हैं  जो नृत्यांगना की गति के साथ बहुत मोहक लगती हैं।

तीव्र गति पर घूमती नृत्यांगना जब विभिन्न भंगिमाएं करती हैं तो दर्शक वाह कह उठते हैं। कालबेलिया की प्रसिद्ध नृत्यांगना गुलाबों कई देशों में इस नृत्य का प्रदर्शन कर चुकी हैं। नृत्य के दौरान बीन और ढफ बजाई जाती हैं। लोककलाकार सुरीली आवाज में गायन भी करते हैं।


Leave a Comment:

Login to write comments.