भारत के बारे में रोचक तथ्य

Posted on 17-Sep-2015 05:19 PM




1. ‘स्थन मूल्य प्रणाली’ और ‘दशमलव प्रणाली’ का विकास भारत में 100 बी.सी. में हुआ था।
2. विश्व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में बृहदेश्वर मंदिर हैं। इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ों से बने हैं। यह भव्य मंदिर राजाराज चोल के राज्य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि में (10004 ए.डी. और 1009 ए.डी. के दौरान) निर्मित किया गया था।
3. भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश तथ प्राचीन सभ्यताओं में से एक हैं।
4. सांप सीढी का खेल तेरहवीं शताब्दी में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था इसे मूल रूप से मोक्षपट कहते थे। इस खेल में सीढ़ियों वरदानों का प्रतिनिधित्व करती थी जबकि सांप अवगुणों को दर्शाते थें। इस खेल को कौड़ियों तथा पंासे के साथ खेला जाता था। आगे चल कर इस खेल में कई बदलाव किए गए, परन्तु इसका अर्थ वहीं रहा अर्थात् अच्छे काम लोगों को स्वर्ग की ओर ले जाते हैं जबकि बुरे काम दोबारा जन्म के चक्र में डाल देते हैं।
5. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्थान पर हैं। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर 1893 में तैयार किया गया था।
6. भारत में विश्व भर से सबसे अधिक संख्या में डाक घर स्थित हैं।


Leave a Comment:

Login to write comments.