थानवी की मोहनजोदड़ो को तीसरा पुरस्कार

Posted on 28-Apr-2015 10:12 AM




    पत्रकार और लेखक ओम थानवी की कृति मोहनजोदड़ो को 24वें बिहारी पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस किताब को सार्के लिटरेरी अवार्ड व शमशेर पुरस्कार भी मिल चुका है। थानवी की यह कृति यात्रा वृतांत है। के.के. बिरला फाउंडेशन की ओर से दिया जाने वाला एक लाख रुपए का यह पुरस्कार राजस्थान के लेखकों को उनकी हिंदी व राजस्थानी कृति पर दिया जाता है। 2011 में प्रकाशित मोहनजोदड़ो यात्रा वृतांत होते हुए भी असल में हटकर लिखी ऐसी कृति है जो जिज्ञासाओं के साथ बौद्धिक चिंतन के जरिए भारतीय सभ्यता के सोपान का आंखो-देखा वर्णन है। लेखक ने मोहनजोदड़ो ओर हड़प्पा सभ्यता की खूबियों, गुत्थियों, वास्तुकला और नगर नियोजन की उपलब्धियों, अध्येताओं के आग्रहों-दुराग्रहों, रहस्यमय लिपि की चित्रात्मकता और कलारूपों के संदेशों को सहज-सरस भाषा में पिरोया है।


Leave a Comment:

Login to write comments.