आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक नुस्खें

Posted on 09-May-2015 12:36 PM




रोजाना एक चम्मच शुद्ध शहद खाने से भी आंखों की रोशनी दुरूस्त रहती है यूं तो शरीर का हर एक अंग महत्वपूर्ण होता है लेकिन आंखों के बिना जीवन अधूरा लगता है। आयुर्वेद के ग्रंथों में नेत्र रक्षा के विभिन्न उपायों का वर्णन किया गया है। आइए जानते हैं उनके बारे में.....
1. हरीतकी, बहेड़ा और आंवला नियमित प्रयोग नेत्र ज्योति बढ़ाता है। इन तीनों चूर्ण के मिश्रण की 3-6 ग्राम रोजाना ली जा सकती है।
2. त्रिफला के साथ से रोजाना आंखों को धोने से नेत्र रोग दूर होते हैं। त्रिफला साथ को शहद या घी के साथ लेने से भी नेत्र रोगों में लाभ होता है। त्रिफला चूर्ण को एक भाग घी व तीन भाग शहद के साथ लेने से लाभ होता है।
3. रोजाना एक चम्मच शहद खाने से भी आंखों की रोशनी दुरूस्त रहती है। लेकिन ध्यान रहे कि शहद शुद्ध हो।
4. सुश्रुतु संहिता के अनुसार रतौंधी यानी रात के अंधेपन के लिए अगस्त्य वृक्ष के फूल उपयोगी होते हैं। इन फूलों को पानी में भिगो दें कुछ देर बाद इन्हें मसलकर बंद आंखों पर रखें।
5. आंखों को स्वस्थ रखने के लिए मुंह में ठंडा पानी भरकर तीन बार आंखों पर पानी के छींटे डालें।
6. पांव के तलवों की रोजाना मालिश करने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए नारियल तेल या तिल का तेल फायदेमंद होता है।
7. तला हुआ भोजन आंखों को नुकसान पहुंचाता है, जबकि दूध में पका हुआ अन्न आंखों के लिए लाभकारी होता है। ठंडी खीर में शहद मिलाकर सुबह-सुबह खाने से भी परहेज करें। 
8. आंखों को सेहतमंद बनाये रखने के लिए देर रात भोजन करने से बचें और गरिष्ठ भोजन से भी परहेज करें।
9. भेषज रावली ग्रंथ अनुसार जौ का नियमित प्रयोग आंखों को ठीक रखता है। इसके लिए पांच किलो गेहूँ आटे में एक किलो जौ का प्रयोग किया जा सकता है।
10. मूंग की दाल भी नेत्र ज्योति को स्वस्थ बनाए रखती है।
11. शुद्ध घी को लोहे के बर्तन में रखना चाहिए। इस घी के प्रयोग से आंखों की रोशनी बनी रहती है।


Leave a Comment:

Login to write comments.