आहार और पोषक तत्त्व

Posted on 07-May-2015 12:55 PM




अच्छा स्वास्थ्य पोषक तत्त्वों पर निर्भर करता है। जीवित रहने तथा नाना प्रकार के कार्य संपन्न करने के लिए मनुष्य को प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रट, विटामिन व खनिज तत्त्वों समेत अनेक प्रकार के पौष्टिक तत्त्वों की जरूरत पड़ती है। ये सब रासायनिक तत्त्व हैं, जो भोजन से प्राप्त होते हैं। प्रतिदिन भोजन में ली जाने वाली चींजे जिन्हें अन्न, दालों, फलीदार सब्जियों, गिरीदार, फलों, तैलयुक्त बीजों, सब्जियों, फलों, दूध एवं दूध से बनी चीजों के रूप में वर्गीकृत किया गया है, इन सभी पोषकतत्त्वों से युक्त हैं। में वर्गीकृत किया गया है, सभी पोषकतत्त्वों से युक्त हैं।

आहार में प्रायः वे चीजें शामिल हैं जिनसे ऊर्जा, ताप और पोषण मिलता है और अन्य गैर-पौषक तत्त्वों से केवल ऊर्जा ही मिलती है।
विटामिन एवं खनिज तत्त्वः विटामिन व खनिज तत्त्वों से ऊर्जा नहीं मिलती, लेकिन ये चपापचय-संबंधी गतिविधियों को नियमित बनाने में अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खनिज तत्त्व शरीर की संरचना और इसके ढांचे के गठन में अत्यंत उपयोगी होते हैं।


Leave a Comment:

Login to write comments.