न होवें परेशान, यदि बुढापे में थोडी कम आये नींद

Posted on 08-Jun-2016 11:11 AM




अक्सर बुजुर्ग लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें नींद कम आती है। कम से कम आधे उम्रदराज लोग नींद की परेशानी का सामना करते हैं। एक तिहाई से एक चैथाई बुजुर्ग नींद न आने से परेशान होते हैं। बुजुर्गों को नींद की ये दिक्कत दो तरह से परेशान करती है। रात होते ही वो सो जाते हैं। फिर तडके उनकी नींद खुल जाती है। वो उनींदे से रहते हैं। मगर सो नहीं पाते। कई बार बीमारियों की वजह से उनके लिए सो पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, कई बुजुर्ग लोग सेहतमंद होने के बावजूद ठीक से नहीं सो पाते। लंबे वक्त तक ठीक से नहीं सो पाने पर सेहत पर कई तरह से बुरा असर पडता है। इससे बीमारियों से लडने की हमारी ताकत कमजोर पडती है। हम अच्छा नहीं महसूस करते। दिन में अलसाये से रहते हैं। इससे हमारे किसी हादसे का शिकार होने का डर बढ जाता है। इसलिए हमारी अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद जरूरी है। मगर, जैसे जैसे हमारी उम्र बढती है, नींद की हमारी जरूरत कम होती जाती है। इसलिए अगर बुढापे में कम नींद आती है, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं।


Leave a Comment:

Login to write comments.