शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के घरेलू उपाय

Posted on 11-Jun-2016 11:27 AM




शरीर के किसी भी रोग से बचने के लिए सबसे पहली शर्त है, शरीर का आंतरिक तौर पर मजबूत होना, और रोगों से लड़ने में समर्थ होना। इसके लिए जरुरी है, उचित खान-पान, शारीरिक रूप से सक्रिय होना और उचित नींद। यदि आप लंबी और स्वस्थ उम्र जीना चाहतें हैं, तो इसके लिए आपको अपनी आलसी आदतों पर थोड़ा सा नियंत्रण रखना होगा। अचानक से बड़ा बदलाव लाने की कोशिश न करें। धीरे-धोरे आदतें बनाएं। उदाहरण के तौर पर यदि आप सुबह 8 बजे उठतें हैं, और 6 बजे उठना चाहतें हैं तो अचानक से ऐसा करने के बजाय 15-15 मिनट के अंतर से शुरू करें। देखते देखते आपकी आदत बदल जाएगी और आपको पता भी नहीं चलेगा। इसी तरह सुबह एक्सरसाइज करने की शुरुआत भी 15 मिनट से करें। इनके अलावा बासी खाना न खाएं और अपनी सेहत को उचित खुराक दें। वहीं कुछ ऐसी चीजें भी प्रकृति ने हमें दी हैं जो हमारी रोग प्रति रोधक क्षमता को बेहद तेजी से मजबूत बना सकती हैं। बादाम- रोज रात को 5-6 बादाम पानी में भिगो कर रख दें। सुबह छिलका उतार कर इन्हें खा लें। तुलसी- तुलसी की चाय, या पानी में तुलसी उबाल कर या फिर सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन शरीर की रोग प्रति रोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद है। खट्टे फल-विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन शरीर की रोग प्रति-रोधक क्षमता बढ़ाने में बेहद फायदेमंद होता है। लहसुन- खाना बनाने में, लहसुन का सेवन, या फिर सुबह खाली पेट पानी के साथ, लहसुन की तीन से चार कलियाँ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। पर्याप्त नींद- यदि आप स्वस्थ्य रहना चाहतें हैं, स्वस्थ्य आहार भी ले रहें हैं लेकिन फिर भी आप जल्दी बीमार हो जातें हैं तो इसमें आपका पर्याप्त नींद न लेना भी कारण हो सकता है। रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरुरी होती है। सुबह की गुनगुनी धूप- सूर्य संक्रमण और वायरस से लड़ने का सबसे शक्तिशाली स्त्रोत है। साथ ही यह हमारे शरीर को विटामिन डी और रोगों से लड़ने की सामर्थ्य भी देता है। सुबह 6 से 7 बजे के बीच की धूप में व्यायाम करें यह आपको बहुत से समस्याओं से बचाएगा।


Leave a Comment:

Login to write comments.