मेवे खाएँ, सेहत बनाएँ

Posted on 25-May-2016 02:34 PM




भूखें है क्या? तो मेवे खाओं और सेहत बनाओं। अगली बार सुबह के नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच में जब आपको हल्की-हल्की भूख लगे तो थोड़े से मेवे हाथ में ले लें। काम करने के दौरान इन्हें चबाते रहें। इससे आप जंक फूड, तले-भूने खाने से तो बचेंगे ही, इस सबके अलावा नए स्वाद की दुनिया में भी कदम रखेंगे और कह उठेंगे-इसके स्वाद के क्या कहने ? सेहत के लिए फायदेंमंद ये कुरकुरे मेवे आपको दोपहर के भोजन तक के लिए पूरी तरह संतुष्ट करते हैं। थोड़े से मेवे खाने से ही आपको आवश्यक पोषक तत्व और कैलोरी मिल जाती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। आइए जाने भूख मिटाने के लिए हम कौन से मेवे खा सकते हैं और उनमें कौन-से पोषक तत्व होते हैं। 


बादाम :- बादाम को मेवों का राजा कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। अच्छे स्वास्थ्य और पौष्टिकता से भरपूर बादाम हमारे शरीर के लिए पावर हाउस का काम करते हैं। इसमें कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। बादाम में मौजूद वसा से बुरे कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ताहै। बादाम बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है। प्रतिदिन चार छ बादाम खाने चाहिए। इन्हें पानी में भिगोकर या भीगे बादामों को शहद में पीसकर खाने से इसके तमाम गुणों का फायदा हमारे शरीर को होता है। 


मूँगफली :- हमारे देश में मूँगफली सस्ता और पौष्टिकता से भरपूर मेवा होता है। यह आयरन और कैल्शियम का भंडार होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर होता है। यह कैलोरी को बढ़ाता है। डायटिंग पर रहने वालों और कम खाने वालों के लिए यह प्रोटिन का भंडार होता है। जिन लोगों को दूध से एलर्जी होती है, उनको मूँगफली ज्यादा मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है, ताकि उनके शरीर में इसके द्वारा प्रोटीन की भरपाई की जा सके। मूँगफली से कई किस्म के व्यंजन तैयार होते हैं, इसका इस्तेमाल चटनी और शब्जी बनाने में भी किया जाता है।


अखरोट :- अखरोट का आकार मस्तिष्क के आकार के समान होता है। इसकी बनावट मस्तिष्क का एहसास कराती है। इसमें ओमेगा-3 फैट्स पर्याप्त मात्रा में होता है। बादाम की तरह अखरोट भी हमारे शरीर के अशुद्ध कॉलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाने की क्षमता रखता है। अखरोट में फाइबर और विटामिन-बी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।


पाइन नट्स :- इसे आमतौरपर चिल्गोजा कहा जाता है। छोटे-छोटे आकार के पतले मेवे पाइन ट्री की बीज का वो हिस्सा होते हैं, जो खाने योग्य होते हैं। इसमें विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह पिनोलैनिक एसिड का एकमात्र प्राकृतिक स्त्रोत होता है। यह भूख को बढ़ाने में सहायक होताहै। यह मोनोसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होता है और इसमें हृदय रोगों से बचाव के लिए तमाम तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।


Leave a Comment:

Login to write comments.