अंगूर खाएं हड्डियाँ मजबूत बनाए

Posted on 25-Apr-2015 10:32 AM




इस मौसम में अंगूर खाना किसे पसंद नहीं। इन्हें खाने से प्यास तो बुझती ही है, साथ ही ये अंदरुनी ठंडक भी पहुँचाते हैं। इतना ही नहीं अंगूर शरीर को हेल्दी रखने के साथ कब्ज, थकान और हड्डियों को भी मजबूती देते हैं। अंगूर में विटामिन ए, सी, बी6 और कई मिनरल्स होते हैं।
1    अस्थमा: अंगूर कई रोगों कें उपचार मंे इस्तेमाल होता है। अस्थमा रोगियों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पानी अस्थमा की आशंका को काफी कम कर देता है।
2    दिल की बीमारी: अंगूर खून में नाइट्रिक-आॅक्साइड के स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे ब्लड क्लाॅटिंग नहीं होती। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-आॅक्सिडेंट्स ऐलडीऐल काॅलेस्ट्राॅल से बचाव करता है। फ्लेवोनाॅइड्स की ज्यादा मात्रा भी एंटी-आॅक्सिडेंट का काम करती है, जो दिल को सेफ रखने मे कारगर साबित होती है।
3    हड्डियों के लिए: अंगूर काॅपर, आयरन और मैंगनीज का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है, जो हड्डियों के निर्माण और इन्हें मजबूत बनाने में जरूरी होता है। रोज खाने से आॅस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। मैंगनीज भी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी तत्व है जो नर्वस सिस्टम को सही रखता है।
4    माइग्रेन: पके अंगूर के रस से माइग्रेन में आराम मिलता है। सुबह बिना पानी मिलाए एक गिलास अंगूर का रस पीना फायदेमंद होता है। रेड वाइन को माइग्रेन की वजह माना जाता है, पर अंगूर के जूस से समस्या को दूर किया जा सकता है।
5  कब्ज: अंगूर कब्ज से भी राहत दिलाता है, क्योंकि इसमें मौजूद आॅर्गेनिक ऐसिड, शुगर और सेल्यूलोज की मात्रा पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है। इसमें खाने को पचाने वाले रेशे पाए जाते हैं जो आँतांे को साफ रखते हैं।


Leave a Comment:

Login to write comments.