छोटा-सा आंवला है गुणों की खान

Posted on 23-Nov-2015 04:50 PM




    रात भर पानी में सूखे आंवले को भिगोकर सुबह उसके पानी से आंख एवं सिर धोने से आंखों की ज्योंति बढ़ेगी व बाल काले, मजबूत, चमकदार बनेंगे एवं झड़ने बंद होंगे।
 त्रिफला (जो आंवला, हरड़ व बहेरा को मिश्रण से बनता है) तो रात में गुनगुने पानी के साथ सेवन करने पर कब्ज दूर होता है, पेट साफ होता है एवं नेत्रज्योति, खून व ताकत बढ़ती है।
    आंवले के मुरब्बे का सेवन करने से हृदय मजबूत होता है एवं उदर रोगों से बचाव होता है। दूध के साथ आंवले का सेवन हृदय रोग में बहुत लाभकारी है।

  •     आंवले के रस में दूध, शुद्ध घी एवं मिश्री की समान मात्रा मिलाकर सेवन करने से बुढ़ापा दूर होता है।
  •     बच्चों के लिए आंवले के रस का चूर्ण और शहद बहुत लाभकारी है।
  •     रोज ताजा आंवला चबाकर खाने से दांत संबंधी रोग दूर होते हैं। 
  •     आंवले के रस को पिलाने से विष का असर कम होता है।
  •     ताजे आंवले के रस को चूसने से मधुमेह के रोगियों को लाभ मिलता है।
  •     ताजे भुट्टे के साथ आंवले का चूर्ण कुछ दिनों तक सेवन करने पर बवासीर में लाभ होता है।
  •     नियमित रूप से आंवला सेवन करने वाले व्यक्ति काला सुरीला बना रहता है।
  •     आंवले के चूर्ण का नियमित सेवन करने से óियों को श्वेतप्रदर और रक्तप्रदर में काफी लाभ होता है।
  • ं    सर्दी जुकाम व दमे के रोगियों के लिए आंवला काफी लाभदायक होता है।

Leave a Comment:

Login to write comments.