सेहत के लिए फायदेमंद सुपर फल लीची

Posted on 03-Jul-2015 01:55 PM




लीची का नाम आते ही मुंह में एक अलग-सा रसभरा स्वाद घुल जाता है और मन से निकलता है-वाह! आखिर ऐसा क्यों न हो, जब फलों की रानी लीची की मिठास ही खास है। आइए जानें लीची के फायदे।
फलों की रानी लीची गर्मियों की जान है। लीची का नाम आते ही मुंह में मिठास और रस-सा घुल जाता है। यह देखने में जितनी सुंदर है, खाने मंे उतनी ही स्वादिष्ट। इसलिए लीची बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका पसंदीदा फल है।

पाचन-प्रक्रिया को बनाएं आसान
लीची में बीटा कैरोटीन, राइबोफ्लेबिन, नियासिन और फोलेट जैसे विटामिन बी काफी मात्रा में पाये जाते हैं। यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और पाचन-प्रक्रिया के लिए जरूरी होते हैं। लीची से बीटा कैरोटीन को जिगर और दूसरे अंगों में संग्रहीत करने में मदद मिलती है। फोलेट हमारे शरीर में कोलेस्ट्राॅल के स्तर को नियंत्रित रखता है। इससे हमारा तंत्रिका तंत्र स्वस्थ रहता है।

वजन कम करने में सहायक
लीची हमारी सेहत के साथ फिगर का भी ध्यान रखती है। इसमें फाइबर बड़ी मात्रा में मिलता है, जो मोटापा कम करने का अच्छा विकल्प है। फाइबर हमारे भोजन को पचाने में सहायक होता है। यह वायरस और संक्रामक रोगों से लड़ने के लिए हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह फाइबर कमजोर और बुजुर्गों को स्वस्थ रहने में मदद करता है।

ऊर्जा का प्रमुख स्त्रोत 
लीची ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत है। थकान महसूस करने वालों के लिए लीची बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद नियासिन हमारे शरीर में ऊर्जा के लिए आवश्यक स्टेराॅयड, हार्मोन और हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है, इसलिए काम की थकावट के बावजूद लीची खाने से आप दोबारा ऊर्जावान हो जाते हैं। इसके लिए सुबह शाम 100-100 ग्राम लीची खानी चाहिए।
पानी की कमी नहीं होने देती हैं।
इसका रस गर्मी से संबंधित समस्याओं को दूर करता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है। लीची हमारे शरीर में संतुलित अनुपात में पानी की आपूर्ति करती है और डीहाइड्रेशन की समस्या को दूर करती है।

पेट की बीमारियों में फायदेमंद
लीची शरीर में अम्लता को कम करके पाचन संबंधी विकारों को दूर करती है। गैस से संबंधित समस्या, दस्त, उल्टी, पेट की खराबी, पेट के अल्सर आदि से उबरने में लीची का सेवन फायदेमंद है। यह कब्ज या पेट में हानिकारक टाॅक्सिन के प्रभाव को कम करती है।

 


Leave a Comment:

Login to write comments.