पत्ता गोभी खाने के स्वास्थ्य लाभ

Posted on 11-Aug-2015 02:24 PM




पत्‍ता गोभी जिसे हम बंद गोभी के नाम से भी जानते हैं, ब्रेसिका परिवार का एक सदस्‍य है जिसमें अन्‍य सब्जियां जैसे - ब्रोकली, फूलगोभी और ब्रूसल स्‍प्राउट आते है। यह सभी सब्जियां बड़ी और फूल के आकर की बड़े पत्‍तों वाली होती है। 

जिनकी पैदावार की शुरूआत, पूर्वी भूमध्‍य सागर और एशिया माइनर में मानी जाती है। यह साल के सभी दौर में मिलती है और इन्‍हे स्‍वस्‍थ आहार का हिस्‍सा माना जाता है। 

पत्‍ता गोभी कई रंगों और कई किस्‍मों में आती है। लाल और हरे रंग की पत्‍ता गोभी सबसे ज्‍यादा मिलती है। इसे पका कर या कच्‍चा सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। पत्‍ता गोभी का स्‍वाद हल्‍का सा मीठा होता है। इसमें विटामिन, आयरन और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होते है। इसे इंडियन और वेस्‍टर्न दोनों तरह के फूड को पकाने में इस्‍तेमाल किया जाता है।

पत्तागोभी में मौजूद कुछ सूक्ष्म तत्व शरीर में पाए जाने वाले विषैले पदार्थो को बाहर निकालकर शरीर की चयापचय क्रिया यानी मेटाबॉलिज्म को नियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ताजा पत्तागोभी को बारीक काटकर उसमें नमक, कालीमिर्च और नींबू का रस मिलाकर रोजाना सुबह के समय खाली पेट खाने से 2-4 सप्ताह में कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

ताजा पत्तागोभी के रस में विटामिन यू नामक एक ऎसा दुर्लभ विटामिन पाया जाता है, जो काफी असरदार अल्सर प्रतिरोधी पदार्थ है। पत्तागोभी का रस पीने से पेप्टिक अल्सर यानी पेट के घाव ठीक हो जाते हैं। विटामिन यू का यू अक्षर लैटिन भाषा के शब्द यूलस से लिया गया है जिसका अर्थ अल्सर होता है। नियमित रूप से रोजाना सुबह-शाम एक-एक कप ताजा पत्तागोभी का रस पीने से अल्सर की बीमारी में आराम मिलता है।


Leave a Comment:

Login to write comments.