गुणकारी-बादाम तेल

Posted on 09-Oct-2015 11:32 AM




बादाम खाना जितना शरीर के लिए फायदेमंद होता है उतना ही बादाम का तेल भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बादाम के तेल में विटामिन ए,बी और ई पोषक तत्त्व पाएं जाते हैं। बादाम के तेल का रोजाना प्रयोग करने से हमारा शरीर तंदरूस्त रहता है। बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। बादाम के तेल का रोजाना प्रयोग बुद्धि और नसों के लिए फायदेमंद होता है।
बादाम तेल के फायदे - 

  • सिर पर मालिश करने से बालों की समस्या दूर होती है। 
  • बाल झड़ना बंद हो जाते हैं।  
  • चेहरे पर मसाज करने से त्वचा में चमक आ जाती है। 
  • बादाम के तेल का प्रयोग आंखों के आसपास हुए काले-घेरों के लिए भी लाभकारी है। आंखों के आसपास मसाज करनी चाहिए। 
  • बादाम के तेल का प्रयोग रोजाना करने से त्वचा का रंग भी निखर जाता है। 
  • पेट के कई रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। 
  • बादाम के तेल का प्रयोग करने से चेहरे में झुर्रियां जल्दी नहीं पड़ती। 
  • अगर नाखून ठीक से नहीं बढ़ रहे तो बादाम के तेल से मसाज करनी चाहिए।
  • अगर शरीर पर कोई घाव हो जाए, तो बादाम के तेल का प्रयोग घाव पर करना चाहिए।
  • फटे होठों के लिए भी लाभकारी होता है।
  • सिर पर मालिश करने से बाल लंबे, घने हो जाते है। 
  • बादाम तेल में विटामिन ए बी और ई होता है, जो कि त्वचा का रंग निखारने त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने और उसे निखारने में मदद करता है। 
  • बादाम तेल बालों के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। यह बालों का झड़ना दूर करता है और रूसी भगाता है। 
  • बादाम का तेल हर प्रकार की त्वचा पर भी अपना अच्छा असर दिखाता है।  बादाम का तेल चेहरे के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है।  

Leave a Comment:

Login to write comments.