खांसी में उपयोगी घरेलु उपचार

Posted on 16-Feb-2016 04:04 PM




काली मिर्च-काली मिर्च भी कफ में बहुत आराम देती है। इसे पीस कर दूध मिला कर खाएं, खांसी में आराम मिलेगा। इसके अलावा इसे पीसकर घी में थोडा भून लें फिर इसे रोज खाएं। खांसी जल्दी ठीक हो जाएगी।
चाय-सर्दी खांसी में जी चाहता है बस कुछ गरम गरम पीने का, ऐसे में चाय से अच्छा क्या मिलेगा। आप अपनी रोज की चाय में तुलसी, काली मिर्च और अदरक मिला लें। इससे आपकी खांसी में बहुत जल्द आराम मिलेगा।
तुलसी- तुलसी के पत्तों का रस निकाल कर उसमें शहद मिलाएं। फिर इसमें अदरक का रस भी मिलाएं। इसे आप रोज दिन में 2 बार लें आपको खांसी से जरुर आराम मिलेगा।
गाजर के जूस-गाजर का जूस निकालें उसमें थोडा पानी भी मिला लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर दिन में 3-4 बार पियें। आपको आराम मिलेगा।
बादाम- बादाम में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो कफ में आराम देते हैं। 4-5 बादाम को रात भर पानी में भिगो दें। अगले दिन इसे पीस कर पेस्ट बना लें अब इसमें 1 टी.एस.पी. बटर मिला लें। इसे दिन में 3-4 बार तब तक लें जब तक आपको आराम ना मिल जाये।


Leave a Comment:

Login to write comments.