ज्यादा सोना सेहत के लिए नुकसानदेह

Posted on 19-Aug-2015 11:57 AM




जैसे कम नींद आना एक समस्या है, वैसे ही ज्यादा नींद आने से भी लोग परेशान होते हैं।

एक्सपर्ट मानते हैं कि एक व्यक्ति को सामान्य तौर पर 8 घण्टे से ज्यादा की नींद नहीं लेनी चाहिए, लेकिन अमूमन लोग 10 घण्टे तक सोते हैं। इससे कोई नुकसान नहीं होता। नुकसान तब होता है, जब आप इससे ज्यादा सोते हैं। इससे ज्यादा सोने वालों में सुस्ती घर कर जाती है। दिन के किसी भी पहर उन्हें खुद में उत्साह महसूस नहीं होता। याद्दाश्त भी कमजोर पड़ने लगती है। आलस सा सवार रहता है। शरीर हमेशा भारी-भारी सा लगता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए बेहतर है कि नींद को सामान्य किया जाए।

कम सोना सेहत के लिए नुकसानदेह है, मगर ज्यादा सोना भी फायदेमंद नहीं है। अगर आपको ज्यादा नींद आती है तो चेक करें.. हो सकता है इसके लिए आपकी खुराक जिम्मेदार हो। अगर आपकी थाली में दूध के बने पदार्थ जैसे पनीर, चीज या दही ज्यादा हैं या फिर आप दाल या सोयाबीन वगैरह ज्यादा खाते हैं तो आपको ज्यादा नींद आ सकती है। इसके अलावा खाना बनाने की विधि भी तय करती है कि आपको नींद ज्यादा आएगी या कम? अगर आप खाने में ज्यादा तेल या मसाला डालते हैं तो भी आपको ज्यादा नींद आ सकती है। अगर आपके खाने में प्रोटीन या काबरेहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा है तो भी आप ज्यादा सो सकते हैं। ये दोनों ही तत्व आपके शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ा देते हैं, जिससे आप के सोने की अवधि भी बढ़ जाती है। इसके अलावा ऐसे लोग, जो किसी भी रूप में कैफीन का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करते हैं, उन्हें भी खूब नींद आती है, इसलिए कॉफी और चाय के ज्यादा इस्तेमाल से बचें।


Leave a Comment:

Login to write comments.