सबसे अच्छा व्यायाम है टहलना

Posted on 06-Jul-2015 04:54 PM




कई लोगों से बढि़या स्वास्थ्य के बारे में जानना चाहा। तो ज्यादा ने कहा‘‘ सवेरे का टहलना ही मेरी सेहत का राज है।
एक आदमी ने बड़े ही पते की बात बताई, जिसमें आम के आम और गुठलियों के दाम वाली बात सिद्ध हो गई। उन्होंने कहा, टहलना जरूरी है सेहत के वास्ते, दो मील निकल जाइए जंगल के रास्ते। गाँवों में आज भी लोग दूर खेतों में जाते हैं। इसी बहाने उनका दो से तीन किलोमीटर टहलना हो जाता है साथ ही सवेरे की साफ हवा जिसमें आॅक्सीजन की मात्रा खूब रहती है। वह भी हमें खूब मिलती है।

सवेरे टहलने के फायदे है- 

  • लम्बे और तेज चलने से अच्छा व्यायाम होता है।
  • काम करने की क्षमता बढ़ जाती है। भूख खुलकर लगती है।
  • रोगों से बचे रहते हैं। रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है।
  • कफ दूर होता है। शरीर की चर्बी कम होकर, शरीर सुडौल व चमकदार बनता है।
  • यादाश्त बढ़ती है। बुढ़ापा दूर होता है।
  • नजरिया अच्छा बनता है। मन प्रसन्न रहता है।
  • आॅक्सीजन से फेफड़े व दिमाग को बहुत लाभ मिलता है।
  • तनाव दूर होकर मन स्थिर होता है।
  • टहलने से पल्स सामान्य होता है, स्वस्थ व्यक्ति का पल्स प्रति मिनट 72 होता है।
  • टहलने में ही एडवांस प्लानिंग और बड़े-बड़े काम आसानी से बन जाते है।
  • अनेक समस्याओं का समाधान टहलते हुए निकल जाता है।
  • टहलते समय कुछ बातों को जरूर ध्यान रखना चाहिए
  • हमारे कपड़े ढीले रहें। कपड़े सूती हों ताकि आॅक्सीजन शरीर को छू सके।
  • नजर सामने रखें गर्दन सीधी हो। दोनों हाथों को आगे पीछे पूरा हिलाना।
  • श्वसन क्रिया फेफड़ों से होती है। मुँह बंद रहे। नाक से गहरी श्वास लें। इससे फेफड़े साफ होंगे।

Leave a Comment:

Login to write comments.