तरबूज रोक सकता है बच्चों में अस्थमा

Posted on 01-Jul-2015 12:52 PM




आजकल बच्चों में भी अस्थमा की समस्या आम हो चली है। स्वस्थ जीवनशैली बच्चों से अस्थमा को दूर रख सकती है। लेकिन विशेषज्ञों ने एंटी आॅक्सीडेंट से भरपूर ऐसे फलों और सब्जियों की पहचान की है जो दूसरी चीजों के मुकाबले बच्चों को अस्थमा से बचाने में अधिक सहायक हो सकती हैं। बच्चों को अस्थमा से बचाने में अधिक सहायक हो सकती हैं।
शोध से जगी उम्मीद
शोधकर्ताओं ने पाया है कि इन एंटीआॅक्सीडेंट और कुदरती चीजों से कुछ खास प्रतिक्रियाएं तेज हो जाती हैं जिनसे अस्थमा को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
अस्थमा आॅस्ट्रेलिया’ के सीईओ मार्क ब्रूक ने कहा, हम यह जानना चाहते हैं कि ये पूरक आहार अस्थमा से दूर रखने से किस हद तक मददगार हो सकते हैं।
लाइकोपीन
कुदरती तौर पर पाया जाने वाला यह रसायन एक अहम एंटीआॅक्सीडेंट है।
यह ठंड और फ्लू के प्रति प्रतिक्रिया करने में शरीर को सहयोग करता है।
यह टमाटर, तरबूज, मौसमी व चकोतरे में कुदरती तौर पर पाया जाता है। ये भी फायदेमंद
सन के बीज: उच्च मात्रा में मैग्नेशियम के óोत हैं। 
रोजमैरी: यह जड़बूटी एंटीआॅक्सीडेंट से भरपूर होती है।
कूटू: एलर्जीरोधी और मैग्नेशियम से भरपूर।
लहसुन: इसमें उत्तेजना पैदा करने वाले पदार्थो से राहत पहुंचाने वाले एंजाइम होते हैं। 
हल्दी: अस्थमा के उपचार की दवाओें में काम आती है। 
ब्रोकली: इसमें श्वसन मार्ग में सूजन को नियंत्रित करने वाले यौगिक होते हैं।


Leave a Comment:

Login to write comments.