रोजाना एक कप चाय डायरिया को रखे दूर

Posted on 15-Sep-2015 03:42 PM




अगर आप हर रोज एक कप चाय पीते हैं तो आप डायरिया और आंत्र संबंधी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसका कारण चाय में विशेष रसायनों की मौजूदगी है। हर साल इस बीमारी से हजारों लोगों की मौत हो जाती है।

द सन की खबरों के मुताबिक, कारडिफ विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता दल ने सीड़िफ क्लोस्ट्रिडियम डिफिसाइल नामक जीवाणु का पता लगाया है, जिससे डायरिया और आंत संबंधित बीमारियां होती हैं, इसे चाय के रसायनों से समाप्त किया जा सकता है।

दल ने जीवाणु को लेकर जो अध्ययन किया, उसमें अधिकांश मामलों में अच्छे नतीजे आये। इसमें पाया गया कि चाय को स्वाद प्रदान करने वाला पोलीफेनोल्स नामक रसायन जीवाणु से लड़ने में सहायक है।

वर्ष 2008 से रोग से लड़ने के चाय के गुण को लेकर अध्ययन करने वाले प्रोफेसर लेस बैली ने कहा कि हम लोगों ने सुबह के चाय को लेकर कुछ प्रारंभिक अध्ययन किया था और पाया है कि यह विषाणु को मारता है।

उन्होंने कहा कि आंत अधारित रोग क्लोस्ट्रिडियम डिफिसाइल से भी चाय के माध्यम से लड़ा जा सकता है। उन्होंने बताया कि काली चाय के मुकाबले हरी चाय से बेहतर नतीजे हासिल किये गये हैं। अब शोधकर्ताओं का लक्ष्य एक जीवाणुरोधी सुपरटी विकसित करने का है।


Leave a Comment:

Login to write comments.