आंवला गुणों का भंडार

Posted on 17-Sep-2015 05:16 PM




आंवले में सारे रोग दूर करने के गुण व शक्ति होती हैं। आंवला युवकों को भी यौवन शक्ति प्रदान करता है तथा बूढ़ों को युवा जैसी शक्ति देता हैं। बशर्ते आंवला किसी न किसी रूप में रोज सेवन करें। आंवले में विटामिन सी भरपु होता हैं। हर इंसान को प्रतिदिन 50 मिली ग्राम विटामिन सी की जरूरत होती हैं। एक आंवला दो संतरे के बराबर होता हैं। आंवले का मुरब्बा ताकत देने वाला होता हैं।
1. गर्भवती स्त्रियों को आंवला अवश्य लेना चाहिये। किसी भी रूप में लें।
2. आंवला एक अण्डे से अधिक बल देता हैं।
3. आंवला ब्लडप्रेशर वालों के लिये लाभप्रद हैं।
4. आंवला टूटी हड्डियों को जोड़ने वाला हैं।
5. जिन्हें नकसीर होता हो (नाक से खून) सूखा आंवला रात में भिगाकर उस पानी से सर धोयें। आंवले का मुरब्बा खायें। आंवले का रस नाक में टपकायें।
6. आंवले का चूर्ण मूली में भरकर खाने से मूत्राशय की पथरी में लाभ होता हैं।
7. आंवले के रस में शहद मिलाकर खाने से मधुमेह में लाभ होता हैं।
8. रात के आंवले का चूर्ण भीगो कर पानी पीये सुबह पेट साफ होता हैं। पाचन शक्ति बढ़ती हैं।
9. नित्य 1-2 ताजे आंवले का रस पीने से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं। पांच दिन तक बराबर पियें।
10. जो लोग स्वस्थ रहना चाहते हैं वो ताजा आंवला का रस शहद में मिलाकर पीने के बाद ऊपर से दूध पियें इससे स्वास्थ अक्ष्छा रहता हैं। दिन भर प्रसन्नता का अनुभव होता हैं। नई शक्ति व चेतना देता हैं। यौवन बहार आयेगा।
11. आंवले का रस पीने से नेत्र ज्योति बढ़ती हैं।
12. आंवले के चूर्ण का उबटन चेहरे पर लगाये चेहरा साफ होगा दाग धब्बे दूर होंगे।
13. गर्मियों में चक्कर आता हो जी घबराता हो तो आंवले का शर्बत पियें।
14. आंवले में बाल करने के गुण हैं। आंवला बहुत खट्टा इसलिये सफाई अच्छी करता हैं बालों की। साथ रोज आंवले का सेवन करें।
15. बुढ़ापा दूर रखता हैं। सूखे आंवले का चूर्ण 2 चम्मच रोज रोटी में रखकर खायें। बुढ़ापा दूर रहेगा जवानी बनी रहेगी।


Leave a Comment:

Login to write comments.