नसों को ऊर्जा से भरता है योग, जानिए फायदे

Posted on 01-Sep-2015 04:40 PM




योग शरीर को लचीला बनाता है। जो मुद्रा शुरू में असंभव लगती है वह अभ्यास के बाद संभव हो जाती है| योग हमारे नर्वस सिस्टम को नियंत्रित कर शारीरिक व मानसिक परेशानियों से बचाता है। बोस्टन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ता समूह का कहना है कि हमारी खोपड़ी (ब्रेन) के बेस से निकलने वाली सबसे बड़ी कॉर्नियल नर्व वेगस का काम है श्वसन, पाचन और नर्वस प्रणाली को नियंत्रित करना। यह एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की तरह काम करती है।

योग वेग नर्व की टोनिंग करके हमारे तन और मन को नई ऊर्जा, उमंग व उत्साह प्रदान करता है। जानते हैं योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक फायदों के बारे में-
फायदे-
1. योग शरीर को लचीला बनाता है। जो मुद्रा शुरू में असंभव लगती है वह अभ्यास के बाद संभव हो जाती है। लचीलेपन के कारण हमें दर्द व पीड़ा से राहत मिलती है।
2. मांसपेशियां मजबूत होने के साथ इतनी सक्षम भी होनी चाहिए कि हमें गठिया दर्द व बैक पेन से बचाएं। योग मांसपेशियों को लचीला व मजबूत बनाता है।
3. योग करते समय शरीर के सारे जोड़ पूरी क्षमता से घूमते हैं। इससे कम उपयोग में आने वाले कार्टिलेज भी फैलती या सिकुड़ने का अभ्यास करती हैं।
4. कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार योग स्ट्रेस हार्मोन के स्तर को घटाता है और हडि्डयों में कैल्शियम की जरूरी मात्रा बनाए रखता है।
5. यह रक्त का प्रवाह बढ़ाता है। योग करने से कोशिकाओं को ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। साथ ही यह हीमोग्लोबिन व लाल रक्त कणिकाओं का स्तर भी बढ़ाता है। योग खून के थक्के भी घटाता है यानी हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम करता है।
6. योग करने से मांसपेशियां खिंचती हैं। इससे शरीर के अंगों के ऊत्तकों में आई सूजन में कमी आती है व शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और कैंसर कोशिकाएं नष्ट होती हैं।
7. एक ताजा अध्ययन का निष्कर्ष है कि प्राणायाम करने वाले ज्यादा देर कसरत व मेहनत कर सकते हैं। ब्रिटिश जर्नल लेनसेट के अनुसार तीन माह शवासन करने से ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है।
 


Leave a Comment:

Login to write comments.