हड्डियां होंगी स्वस्थ तो जीवन चलेगा

Posted on 08-Aug-2015 04:20 PM




हम अपनी हड्डियों की परवाह तब तक नहीं करते जब तक कि कोई हड्डी टूट न जाए या बुढ़ापे में कोई बीमारी न हो जाए। हमारी हड्डियों को जीवनभर देखभाल और पोषण की आवश्यकता होती है। कंकाल तंत्र में हड्डियां, नस, अस्थि, अपास्थि आदि शामिल हैं। यह कई महत्वपूर्ण कार्य करता है जैसे कि रक्त की संरचना को बनाए रखना, शरीर का मूवमेंट और नई रुधिर कोशिकाओं का निर्माण करना आदि।

हाथ-पैरों में: शरीर की आधी से ज्यादा हड्डियां हाथ और पैरों में होती हैं शरीर में हड्डियों का विभाजन समान नहीं होता है। हाथ-पैरों में अन्य के बजाय ज्यादा हड्डियां होती हैं। हाथ में 27 और पैर में 26 हड्डियां होती हैं। इसका मतलब है कि दोनों हाथों और दोनों पैरों में मिलाकर 106 हड्डियां होती हैं। इस प्रकार आपके शरीर की आधी से ज्यादा हड्डियां हाथ और पैरों में ही होती हैं। 
हड्डियां सबसे ठोस नहीं: हड्डियां मानव शरीर की सबसे ठोस चीज नहीं है। मानव शरीर में सबसे ठोस टूथ इनैमल (दांत का आवरण) होता है। टूथ इनैमल दांतों की रक्षा करता है और इन्हें बनाए रखता है। कैल्शियम जैसे मिनरल्स की मौजूदगी के कारण यह मजबूत होता है।

हड्डियां स्टील से ज्यादा मजबूत: हड्डियां स्टील से ज्यादा मजबूत हैं यदि हम मानते हैं कि हड्डियों में वजन होता है तो हम इसकी तुलना किसी मजबूत चीज से कर सकते हैं, हड्डियां स्टील की तुलना में छह गुना ज्यादा मजबूत होती हैं।

छोटे बच्चे में युवा से ज्यादा हड्डियां: एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में 206 हड्डियां होती हैं जबकि बच्चें के शरीर में 300 हड्डियां होती हैं। क्योंकि उनमें से कुछ गल जाती है और कुछ आपस में मिल जाती हैं। पैर की उंगलियों की हड्डी कमजोर: शरीर में पैर की उंगली की हड्डी सबसे कमजोर होती है। ये अक्सर और कभी भी टूट जाती हैं। इनका इलाज कराने के अलावा आपके पास कोई चारा नहीं होता है।


Leave a Comment:

Login to write comments.