सदैव स्वस्थ रहने के उपाय

Posted on 25-Dec-2015 05:48 PM




1. सुबह मे पेट भर भोजन करें। जबकि रात मे बहुत हल्का भोजन करें। 
2. रात को खीरा, दही और कोई भी वात उत्पन्न करने वाली चीज न खाये। 
3. दही के साथ उड़द की दाल न खाये। जैसे- दही और उड़द की दाल का बना हुआ भल्ला। 
4. दूध के साथ नमक या नमक की बनी कोई भी चीज न खाये। क्योंकि ये दोनों एक दूसरे के प्रतिकूल प्रभाव डालती है। 
5. दूध या दही से बनी कोई भी दो चीजे एक साथ न खाये। 
6. कोई भी खट्टी चीज दूध के साथ न खाये सिर्फ एक खा सकते है आँवला। खट्टे आम का शेक न पिये केवल मीठे पके हुए आम का ही शेक पीये । 7 कभी भी घी और शहद का उपयोग एक साथ न करे! क्योंकि दोनों मिलकर विष के समान  बनते है। 
8. खाना भूख से कम ही खाये। जीने के लिए खाना खाये न कि खाने के लिए जीये। 
9. रिफाइण्ड तेल जहर हैं आप हमेशा कच्ची घाणी का सरसो, तिल या मूगंफली का तेल ही उपयोग करे और जीवन मे हार्ट अटेक व जोडो के दर्द से बचे । 
10. तला, और मसालेयुक्त खाना खाने से बचे। अगर ज्यादा ही मन हो तो सुबह मे खाये रात मे कभी भी नहीं


Leave a Comment:

Login to write comments.