सकारात्मक सोच के फ़ायदे

Posted on 04-Dec-2015 02:54 PM




संसार में आधे लोग नकारात्मक विचारक हैं और आधे सकारात्मक विचारक। जैसे ही आप नकारात्मक विचारक हुए तो सभी नकारात्मक लोगों की शक्ति और सारी नकारात्मक चीजें, विचारों की तारों के जरिए आपकी तरफ आना शुरू हो जाती हैं।

अगर आपने नकारात्मक सोच बंद कर दी तो नकारात्मक चीजें आपकी तरफ बंद (रुक) हो जाती हैं। जो इंसान आशावादी यानी सकारात्मक विचार रखता है, उसके पास पूरे संसार के सकारात्मक लोगों की शक्ति पहुँचती है, जिससे वह स्वथ्य और समृद्ध बनता है। यह ध्यान रहे कि इंसान जिस रास्ते से नकारात्मक या सकारात्मक चीजें दे रहा है, उसी रास्ते से वह नकारात्मक या सकारात्मक शक्ति ले भी रहा है।

जिस पाइप यानी विचारों की तारों से नकारात्मक या सकारात्मक भाव बाहर जाता है, उसी पाइप से यह भाव अंदर भी आता है क्यांेकि सभी विचारों के खंभा एक ही तार से जुड़े हैं। इसलिए हमेशा सकारात्मक विचार रखें और अपने जीवन मंे सदा सकारात्मक शक्ति आकर्षित करें।


Leave a Comment:

Login to write comments.