जानिए आचार्य चाणक्य नीति के अनमोल विचार

Posted on 12-Aug-2015 05:12 PM




1. चाणक्य मानते थे कि किसी भी व्यक्ति को अगर आर्थिक हानि होती है तो उसे भूलकर भी इस बात को किसी से साझा नहीं करना चाहिये। ऐसी बातें गुप्त ही रखनी चाहिये क्योंकि कोइ भी आपकी आर्थिक हानि का जानकर मदद करने को तैयार नहीं होगा। दूसरा उसे मदद ना करनी पड. जाए इस डर से दूर हो जाएगा। अतः सावधान, अपनी आर्थिक
कमी की चर्चा किसी से न करें।

2. चाणक्य कहते हैं कि अपना दुख अपने तक ही रखना चाहिये। क्योंकि अगर आपने इसे साझा किया तो सबसे ज्यादा संभावनाएं यह होती हैं कि लोग आपकी मदद करने के बजाए आपका मजाक बनाए। हो सकता है यह मखौल आपको और अधिक दुखी कर दे।


3. अपनी पत्नी की अच्छी और बुरी बातें किसी से नही बांटना चाहिये विशेशकर पत्नी की बुरी बातें या चरित्र संबधी बातें। क्योकि जब हम घर के कलह, बुराई या स्त्री के चरित्र की बातें बाहर ले जाते हैं तो जग हंसाई के अलावा कुछ हासिल नहीं होता है।

4. किसी ने यदि आपको ठग लिया है तो इसे भी अपने तक ही सीमित रखिए, अन्यथा लोग आप का हीे मखौल बनाएंगे कि आप चतुर नहीं है। हो सकता है इस बत का असर किसी पर यह हो कि अगली बार वह भी आपको ठगने का विचार करने लगे।

5. अगर आपसे नीचे स्तर के लोग आपका अपमान करें तो इसे कभी भी सार्वजनिक मत कीजिए। इससे आपकी ही प्रतिष्ठा कम होगी। यह बात आपके व्यक्तित्व से जोङकर देखी जा सकती है कि एक छोटा सा व्यक्ति भी आपको अममानित कर सकता है मतलब आपका अपना कोई सम्मान नहीं है।


Leave a Comment:

Login to write comments.