गौ सेवा

Posted on 03-Jun-2015 04:32 PM




गायों की सेवा करने से देव-कृपा प्राप्त होती है तथा पितृ-दोष दूर होता है। इस हेतु निम्न कार्य नियमित करें-

  • गाय को एक रोटी तथा गुड़ अथवा थोड़ा-सा ही सही, हरा चारा जरूर खिलाएँ। पहले गाय को आहार दें, इसके बाद स्वयं खायें। दूसरे की गाय को खिलाना तो और भी उत्तम होता है।
  • गाय को स्नान करायें।
  • गाय को अल्पाधिक सहलाएँ। विशेष रूप से गाय के गले को खूब सहलाएँ। इससे गाय को बहुत अधिक सुख प्राप्त होता है। ऽ गाय की प्रदक्षिणा करें।
  • गाय का पूजन कम से कम शुक्लपक्ष की पंचमी के दिन अवश्य करें।
  • प्रतिदिन गाय का स्पर्श करें। यदा-कदा गोमूत्र की अल्पमात्रा जल में मिलाकर उससे स्नान करें तथा गोमूत्र को घर में छिड़कें।

Leave a Comment:

Login to write comments.