छींक अशुभ ही नहीं शुभ भी होती है

Posted on 04-Jul-2015 11:43 AM




छींक का आना अमूमन अशुभ माना जाता है। यदि कोई शुभ कार्य में जाते समय छींक दे तो अपशकुन होता है। ऐसा कई लोगों का मानना है।

यदि एक से अधिक छींक आती है तो इसे अपशकुन से नहीं जोड़ा जाता है। रोगी मनुष्य यदि बार-बार छींकता है तो इसे भी अपशकुन नहीं माना जाता है।

  • शुभ कार्य के लिए जाते समय यदि गाय या उसका बछड़ा छींक दे तो निश्चित कार्य सिद्धि होती है। यह शकुन धन वृद्धि का भी सूचक है।
  • मार्ग में जाते समय यदि हाथी छींक दे तो यह शकुन धन वृद्धि का सूचक होता है।
  • रास्ते मे अथवा घर के बाहर यदि कुत्ता छींक दे तो विघ्न और विपत्ति के टल जाने की संभावना है।
  • भूकंप या महामारी की सूचना पर यदि जीव जंतु या फिर कोई मनुष्य छींक दे तो अनिष्ट होने की संभावना टल जाती है।
  • दवाई का सेवन करते समय यदि छींक आए और दवाई गिर जाए तो रोग का निवारण शीघ्र हो जाता है

Leave a Comment:

Login to write comments.