गुणों की खान - काजू

Posted on 10-Jun-2015 05:04 PM




सूखे मेवे के रूप में काजू का स्थान सर्वोपरि है। काजू के पेड़ आम्रवृक्ष के समान सदा हरे-भरे रहने वाले और मध्यम कद के होते हैं। ये वृक्ष लगभग तीस से चालीस फुट ऊँचे होते हैं। इसके पत्ते चार से आठ इंच लंबे और तीन से पाँच इंच चैड़े होते हैं। इसके पत्ते खुशबूदार होते हैं। इसके फल कोमल और अमरूद के फल से मिलते-जूलते होते हैं। फल पकने पर पीले रंग के होते हैं। फल के आगे के हिस्से में इसका बीज लगा रहता है। फल का छिलका सख्त होता है। इसके बीज को ही ’काजू’ कहते हैं। इसके भीतर भिलावाँ के सदृश चिकनाहट होती है। शरीर में लगने पर भिलावाँ की तरह फूट निकलती है। वसंत और ग्रीष्मऋतु में इसके पेड़ फूलते-फलते हैं। काजू के पेड़ की शीतल छाया में बैठ कर लोग आराम प्राप्त करते हैं। 
दक्षिण भारत के समुद्र-तट के प्रदेशों में, गोवा, तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा और बंगाल आदि स्थानों पर काजू के वृक्ष होते हैं। ये वृक्ष अफ्रीका में भी होते हैं। जिन देशों में काजू का उत्पादन नहीं होता उन देशों में काजू का निर्यात होता है।
काजू में दो किस्में होती हैं: सफेद और श्याम। सूखे मेवे के रूप में काजू और द्राक्ष मिलाकर खाये जाते हैं। ये आबाल-वृद्ध सभी को रुचिकर और स्वादिष्ट लगते हैं। काजू के पके फलों का खाद्य पदार्थ के रूप में उपयोग होता है। इसके पके फल नल-विकारनाशक हैं। काजू के सुखे बीजों को चीनी या श़क़्कर की चासनी में डालकर मिठाई बनाई जाती है। सर्दियों के पाकों में बादाम, चिरौंजी और पिस्तों के साथ काजू के बीज भी डाले जाते हैं। अपक्व काजू के बीजों का दूध जहाजों के तल-भाग में लगाने सेे जहाजों का नीचे का हिस्सा पानी से खराब नहीं होता। काजू के सेवन की मात्रा बड़े लोगों के लिए दो-तीन तोला, और छोटे बच्चों के लिए आधा-एक तोला है। काजू के तेल की मात्रा तीन से छः माशा है।अपक्व काजू के बीजों का दूध जहाजों के तल-भाग में लगाने सेे जहाजों का नीचे का हिस्सा पानी से खराब नहीं होता। काजू के सेवन की मात्रा बड़े लोगों के लिए दो-तीन तोला, और छोटे बच्चों के लिए आधा-एक तोला है। काजू के तेल की मात्रा तीन से छः माशा है।
काजू का फल कसैला, मधुर, लघु और धातुवर्धक है। यह वायु, कफ, गुल्म, उदररोग, ज्वर, कृमि, व्रण, अग्निमांद्य, कोढ़, संगहणी, अर्श-मस्से और आनाह-आफरा मिटाता है। यह वातशामक, भूख लगाने वाला और हृदय के लिए हितकर है। हृदय की दुर्बलता एवं स्मरण शक्ति की कमजोरी के लिए काजू उत्तम लाभप्रद है।


Leave a Comment:

Login to write comments.