मन के जीते जीत सदा

अखबार समाज के दर्पण होते हैं। अखबार समाज मे बन्धुत्व की भावना पैदा करते हैं। अखबार समाज को जोडता हैं, बुराईयों के प्रति हमें जागरूक करता हैं। वैसे तो आज का जमाना इन्टरनेट का हैं, फिर भी आज समाचार-पत्रों के महत्व को भूला नहीं जा सकता। हर व्यक्ति की अपनी अभिरूची होती हैं, जिसमें अखबार का अपना विशेष स्थान हैं। सुबह जिस तरह हर व्यक्ति को चाय की तलब लगती हैं........उसी तरह अखबार भी हर इंसान की आदत......लत बन जाती हैं। अगर वो अखबार कुछ श्रेष्ठ ज्ञान के साथ समाचारों को हम तक पहॅुचावे। अगर कोई अखबार की आदत डाल देता हैं तो उसे दिन भर ऐसा लगता हैं, आज मेने सभी नित्य कार्य पूर्ण कर लिए हैं, औंर अगर वो भूल जाये तो ऐसा लगता हैं, आज कुछ छूट रहा हैं।

नारायण सेवा संस्थान का भी एक प्रयास हैं कि व्यक्ति को अखबार के माध्यम से समाज सेवी बनाना, सद्गुणों का संचार करना, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर भाव जगे। देश में भाईचारा एवं बन्धुत्व की धारा बहें। अत्याचार एवं भ्रष्टाचार से देश मुक्त समाज हर एक बच्चा, माता-पिता व गुरू का भक्त बनें। आज्ञाकारी, परिश्रमी एवं विद्वान बने। इसी कामना के साथ हम आपको मने के जीते जीत सदा ‘समाचार-पत्र’ से जुडने हेतु सादर अनुरोध करते हैं।