आइए जानते हैं प्याज के फायदे

Posted on 21-Jul-2015 02:50 PM




प्याज को काटते वक्त भले ही आपकी आंखों में से आंसु आएं, लेकिन ये है बहुत काम की चीज। प्याज से कितनी ही बीमारियों से राहत मिलती है। प्याज में मौजूद मैग्नीशियम हमारे दिल, दिमाग, आंखों, आंतो और बालों के लिए फायदेमंद है। प्याज का सब्जी औरे सलाद के साथ-साथ आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं प्याज के फायदे केे बारे में -
दिल के लिए फायदेमंद
प्याज दिल के लिए फायदेमंद है। ये कोलेस्ट्राॅल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे हाई कोलेस्ट्राॅल की समस्या से निजात मिलती है।
दिमाग को स्वस्थ बनाता है
प्याज में मौजूद कई तरह के यौगिक हमारे दिमाग में पहुंचने वाले कीटाणुओं का नाश करते हैं। इसकी गंध में पाए जाने वाले यौगिक ही दिमाग में जाने वाले कीटाणुओं को खत्म कर देते हैं। और दिमाग की कोशिकाओं को लचीला बनाते हैं।
इम्यूनिटी
प्याज के पाए जाने मिनरल आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। प्याज में विटामिन और एंटीआॅक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्युनिटी पावर को बढ़ाते है और रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। 
बालों का ख्याल रखता है
प्याज के रस से बालों को काफी लाभ मिलता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम बालों को स्वस्थ और काला बनाए रखने में मदद करता है।
तनाव में लाभकारी
प्याज खाने से नींद न आने की समस्या हल हो जाती है। इसमें पाए जाने वाले काजिटिन यौगिक दर्द, डिप्रेशन और तनाव को कम करने में मदद करता है।
कैंसर कोशिकाओं को रोकना
आजकल का मिलावटी खाना हमारे शरीर पर जहर की तरह काम कर रहा है। इससे हमारी कोशिकाओं को नुकसान होता है। जो आगे चलकर कैंसर का कारण बनता है। प्याज में मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट कोशिकाओं के नुकसान को रोकता है और कैंसर के कारकों को पनपने नहीं देता है।


Leave a Comment:

Login to write comments.