पेट की चर्बी घटाने के लिए करें मण्डूकासन

Posted on 21-Jul-2015 03:01 PM




    पेट की चर्बी बढ़ना (मोटापा) इन दिनों की आम समस्या है। युवा वर्ग भी इस समस्या से परेशान रहता है। वहीं, पेट की अन्य समस्याएं भी बहुत आम हो चुकी हैं। ऐसा हमारी जीवनशैली की वजह से हो रहा है। लेकिन परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है। योग का सिर्फ एक आसन आपको इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।
मण्डूकासन योग का ऐसा ही आसन है जो मोटापा दूर करता है और पेट को स्वस्थ रखता है। साथ ही साथ, डायबिटीज़ से पी़िड़त लोगों के लिए ये आसन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

विधि:-

  • पहले वज्रासन में बैठ जाएं। इसमें दोनों पैर मोंडकर बैठा जाता है। 
  •  सबसे पहले अपने दोनों हाथ की मुट्ठियों को बंद करें। मुट्ठियां इस प्रकार बंद हों कि अंगूठा अंदर हो और उंगलियां बाहर।
  •  दोनों मुट्ठियों को मिलाते हुए नाभि के ऊपर रख लें। अंगूठा नाभि से स्पर्श कर रहा हो।
  •  सांस बाहर निकाल कर आगे झुकें, नज़र सामने हो। 
  •  कोशिश करें कि छाती घुटनों से लग जाए। 
  •  सांस अंदर लेते हुए वापस आएं।
  •   फिर इस आसन को दोहराएं।

 इस आसन को खाना खाने के 4-5 घंटे बाद करना चाहिए। और अनुभवी व्यक्ति की देखरेख में ही किया जाना चाहिए।


Leave a Comment:

Login to write comments.