पोषकता देखे, सिर्फ कैलोरी नहीं

Posted on 17-Jun-2015 12:45 PM




भोजन को कैलोरी के तराजू पर तौल कर खाने की आदत में अक्सर हम पोषण से समझौता करने लगते हैं। नियमित खाए जाने वाले आलू व शकरकंद के उदाहरण से इसे समझा जा सकता है। दोनों में सम्मान कैलोरी होती है, पर सच यह भी है कि शकरकंद में विटामिन व पोषक तत्व अधिक होते हैं और विटामिन बी व एंटीआॅक्सीडेंट्स की प्रचूरता होती हैं। इसमें फाइबर अधिक होता है। शकरकंद के इसी गुण के कारण इसका पाचन धीरे-धीरे होता है और पेट अधिक देर तक भरा महसूस होता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। भोजन और पोषण के संबंध में ऐसे कई उदाहरण हैं। लोबिया में कैलोरी अधिक होती है, पर दाल से अधिक साॅल्युबल फाइबर होते हैं। ऐसे में लोबिये को कम मात्रा में खाकर भी अधिक पोषण मिलता है, भूख की तृप्ति भी होती है। खासतौर पर यदि ब्राउन राइस और हल्की पकी या कच्ची सब्जियों के साथ खाएं तो अच्छा पोषण हासिल कर सकते हैं। यानी अधिक कैलोरी वाली चीजों की जगह अधिक पोषण वाली चीजें खाएं। होता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। भोजन और पोषण के संबंध में ऐसे कई उदाहरण हैं। लोबिया में कैलोरी अधिक होती है, पर दाल से अधिक साॅल्युबल फाइबर होते हैं। ऐसे में लोबिये को कम मात्रा में खाकर भी अधिक पोषण मिलता है, भूख की तृप्ति भी होती है। खासतौर पर यदि ब्राउन राइस और हल्की पकी या कच्ची सब्जियों के साथ खाएं तो अच्छा पोषण हासिल कर सकते हैं। यानी अधिक कैलोरी वाली चीजों की जगह अधिक पोषण वाली चीजें खाएं।


Leave a Comment:

Login to write comments.