हृदय रोगों के कारण

Posted on 17-Jul-2015 04:38 PM




निम्न कारणों से हृदय रोग होने की आशंका रहती है।

  •  बी.पी. का अत्यन्त कम या ज्यादा होना।
  •  कोलेस्ट्राल का बढ़ जाना, तैलीय चीजें अधिक खाना।
  •  काम, श्रम, व्यायाम बिल्कुल न करना।
  •  चिंता, तनाव, अवसाद में डूबे रहना।
  •  अधिक शोर, प्रदूषण एवं गंध वाले स्थान पर रहना।
  •  वजन, मोटापा अधिक होना।
  •  अधिक धूम्रपान या मदिरापान करना।
  •  शुगर का बढे़ रहना।
  •  अनियमित जीवन शैली।
  •  भरपूर नींद न लेना।

हृदय रोग एवं खतरे को कैसे रोकें:-

  •  संयमित रहकर बी.पी. को काबू में रख सकते हैं।
  •  खानपान एवं दवा से शुगर नियंत्रित रख सकते है।
  •  कम खाकर वजन व मोटापा कम कर सकते हैं।
  •  तैलीय चीजें कम खाकर कोलेस्ट्राल घटा सकते हैं।
  •  आलस त्याग कर श्रम, व्यायामक कर सकते हैं।
  •  चिंता, तनाव, अवसाद से दूर रहकर हंसमुख रह सकते हैं।
  •  शोर, प्रदूषण एवं गंध से दूर रहें।
  •  जीवनशैली सुधार कर संयमित नियमित रह सकते हैं।
  •  भरपूर नींद लें।

Leave a Comment:

Login to write comments.